सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थाना अंतर्गत बड़ा गम्हरिया आदर्श नगर निवासी 58 वर्षीय सत्यनारायण सिंह तीन दिन से लापता है. काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना में लिखित देकर खोजबीन करने की गुहार लगायी है. आवेदन के अनुसार श्री सिंह बुधवार सुबह घर से निकले है, जो अभी तक लौटकर नहीं आये है. उनके अचानक लापता हो जाने से परिजन काफी चिंतित है.
