अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, दो साथी घायल

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सरायकेला थाना अंतर्गत थोल्को के पास बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इसमें गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत टेंटोपोसी पंचायत के दुबराजपुर का 20 वर्षीय रोहित लेयांगी की मौत हो गयी. वहीं घायलों में मुनीराम महतो व अमर लेंयांगी शाम्ल है. उनकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपनी बुआ के घर से लौट रहे थे. इसी दौरान थोल्को के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. उक्त घटना में घायल तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. इसकी सूचना पाकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तीनों को सरायकेला सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने रोहित लेंयांगी को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया. घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!