सरायकेला-खरसावां, झारखंड. चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया की ओर से गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समिति के उपाध्यक्ष केएम श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में समाज के लोगों की एकजुटता व शिक्षा पर बल दिया गया. साथ ही समाज के लोगों से जातिगत जनगणना में अपनी जाति कायस्थ का उल्लेख कराने की अपील की गयी. समारोह को महासचिव संजय कुमार वर्मा, महेंद्र प्रसाद कर्ण, भूदेव वर्मा, केके सिन्हा आदि ने भी संबोधित किया. समारोह में अभय लाभ, प्रभाष श्रीवास्तव, महेश कुमार, रागिनी सहाय, मधु वर्मा, साधना श्रीवास्तव, अनिता देवी समेत चित्रांश समाज की महिला, पुरुष व बच्चे उपस्थित थे.
