पुणे/सरायकेला-खरसावां, झारखंड. पुणे में राष्ट्रीय संस्था क्यूपिड द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर स्थित बीके स्टील कंपनी को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन एवं कुशल कंपनी संचालन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. समारोह में देश के कई प्रमुख मैन्युफैक्चर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें बीके स्टील कंपनी के प्रतिनिधि वरिष्ठ महाप्रबंधक विशाल विलासराव यादव को सम्मानित किया गया. कंपनी के उक्त उपलब्धि से पदाधिकारियों समेत कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है.
