पिंड्राबेड़ा में ग्रामीण बच्चों को मिलेगा तीरंदाज का प्रशिक्षण, खुला तीरंदाजी फीडर सेंटर

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. उन्नत भारत अभियान एनआईटी जमशेदपुर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से रापचा पंचायत के पिंड्राबेड़ा में तीरंदाजी फीडर सेंटर खोला गया. इसका उद्घाटन एनआइटी जमशेदपुर के निदेशक गौतम कुमार सूत्रधर, मानव संसाधन विकास संस्थान चाईबासा के सचिव डॉ रंजीत प्रसाद, टाटा स्टील के सीएसआर प्रमुख सत्यनारायण नंदा, मुखिया सुकमति मार्डी आदि ने किया. विदित हो कि उक्त गांव के निवासी राष्ट्रीय तीरंदाज प्रेम मार्डी द्वारा कई वर्षों से ग्रामीण बच्चों को तीरंदाज का प्रशिक्षण देते आ रहे है. इसको देखते हुए संस्थान द्वारा उक्त केमद्र को खोला गया, ताकि ग्रामीण बच्चों को तीरंदाज का प्रशिक्षण लेने में सुविधा हो. साथ ही टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से केंद्र के कोच प्रेम मार्डी को मासिक वेतन के साथ-साथ साथ-साथ आवश्यक खेल उपकरण भी प्रदान करने की घोषणा की गयी. कार्यक्रम में डॉ शक्ति प्रसाद, डॉ कनिका प्रसाद समेत संस्थान के प्रतिनिधि आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!