सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना में शामिल पदाधिकारियों की बैठक प्रखंड सभागार में बीडीओ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें तीन से दस अगस्त तक पंचायत सचिवालयों में आयोजित होने वाले विशेष शिविर पर चर्चा की गयी. साथ ही इसको सफल बनाने के लिए कर्मियों को दिशा-निर्देश दिया गया. बीडीओ ने कहा कि उक्त योजना सरकार अतिमहत्वकांक्षी योजनाओं में है. इसमें कोताही किसी भी कीमत पर बक्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने सभी पंचायत सचिवों को अपने-अपने सचिवालय में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है, अन्यथा कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. उन्होंने शिविर में लाभुकों के अलावा अतिरिक्त लोग महिला या पुरूष शामिल होकर बेवजह भीड़ नहीं करने की अपील लोगों से की. साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी योजना को सफल बनाने में योगदान देने का आग्रह किया. बैठक में विभिन्न पंचायत के पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी सेविका, वीएलई शामिल थे.
