रापचा पंचायत सचिवालय में समारोह आयोजित कर पंचायत सचिव को दी गयी विदाई

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के रापचा पंचायत में पदस्थापित पंचायत सचिव ढुलू सरदार को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी. रापचा पंचायत सचिवालय में आयोजित समारोह के दौरान पंचायत के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने श्री सरदार को उपहार देकर विदाई दी. साथ ही उनके दीर्घायु व निरोग रहने की कामना की गयी. श्री सरदार ने बताया कि 34 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने गम्हरिया, नीमडीह व राजनगर में योगदान दिया. इस मौके पर मुखिया सुकमति मार्डी, वार्ड सदस्य मिहिर मंडल, होपना बेसरा आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!