30 अगस्त से 15 सितम्बर 2024 तक आयोजित होगा “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम, उपायुक्त ने कहा : पंचायतवार रोस्टर तैयार कर जिला मुख्यालय को उपलब्ध करायें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में “सरकार आपके द्वार” से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने विगत वर्ष आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध निष्पादन एवं पेंडिंग आवेदनों की समीक्षा करते हुए शेष बचे आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इस दौरान उपायुक्त नें इन प्रोग्रेस आवेदनों में नियमानुसार शत प्रतिशत योग्य आवेदन का निष्पादन करने तथा आयोग्य आवेदनों का ठोस कारण इंगित कर रिजेक्ट करते हुए आवेदक को सूचित करने के निर्देश दिए.
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने गुरुजी क्रेडिट कार्ड के आवेदक से संपर्क स्थापित कर सभी योग्य लंबित आवेदनों का विभागीय पोर्टल पर अपलोड कराने, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लंबित आवेदनों में प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध लाभ प्रदान करने, किसान क्रेडिट कार्ड, वन पट्टा, मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना, किशोरी समृद्धि योजना आदि योजनाओं के तहत लंबित आवेदनों के लाभुकों को यथाशीघ्र लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए.
बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा कि आगामी 30 अगस्त से 15 सितंबर तक “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम संचालित किया जा सकता है, जिसके सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत में शिविर आयोजन हेतु रोस्टर तैयार कर जिला मुख्यालय को शनिवार तक सूची उपलब्ध कराए, उपायुक्त ने कहा कि सभी पंचायत में शिविर के सफल आयोजन हेतु प्रखंड स्तर से सभी विभागों के पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति, विभिन्न विभागों के स्टॉल, विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करने की सुविधा समेत अन्य तैयारी ससमय पूर्ण करले ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो. बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरतियार, निदेशक डीआरडीए अजय कुमार तिर्की, अपर उपायुक्त संजय कुमार दास, नगर आयुक्त आदित्यपुर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलधिकारी एवं सभी सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!