रापचा के पंचायत सचिव ढुलू सरदार को दी गयी विदाई

सरायकेला-खरसावां. गम्हरिया प्रखंड के रापचा पंचायत में पदस्थापित पंचायत सचिव ढुलू सरदार को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी. गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में आयोजित समारोह के दौरान प्रखंडकर्मियों ने श्री सरदार को उपहार देकर विदाई दी. साथ ही उनके दीर्घायु व निरोग रहने की कामना की गयी. श्री सरदार ने बताया कि 34 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने गम्हरिया, नीमडीह व राजनगर में योगदान दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!