स्कूल रूआर 2024 जागरूकता कार्यशाला में शत प्रतिशत बच्चों को स्कूल तक लाने का लिया गया संकल्प

सरायकेला-खरसावां. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखण्ड सरकार के तत्वाधान में झारखण्ड शिक्षा परियोजना द्वारा प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय स्कूल रूआर 2024 कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन बीडीओ प्रवीण कुमार व सीओ कमल किशोर सिंह ने किया. कार्यक्रम के माध्यम से पंचायतों के जनप्रतिनिधि व प्रखंड के शिक्षाकर्मियों को स्कूल रूआर से संबंधित प्रस्तुतिकरण करते हुए बताया गया कि इस अभियान के अंतर्गत पांच से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चो को पुनः विद्यालय में वापस लाना है एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित किया जाना है. अतिथियों ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन कर विद्यालय से बाहर रह गये बच्चों को विद्यालय लाने हेतु अनेक कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है. सभी के सामूहिक प्रयास से ही अनामांकित तथा क्षितिज बच्चों को विद्यालय में वापस लाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के प्रति बच्चों एवं उनके माता-पिता को जागरूक करना है, जिसके साथ ही ड्रॉप आउट बच्चों को चिन्हित कर पुनः विद्यालय में जोड़ने तथा ऐसे बच्चे जिनका नामांकन विद्यालय में है, परन्तु वह विद्यालय नहीं आते उन्हें विद्यालय की महत्वता की जानकारी देते हुए उनकी विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करना है. कार्यक्रम में विभिन्न पंचायत के मुखिया व शिक्षाकर्मी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!