दुग्धा में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में धतकीडीह विजेता व सालडीह बना उपविजेता

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा श्मशान काली मंदिर मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा अंडर 14 इंटर सेंटर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसमें आस-पास के 17 टीमों ने भाग लिया, जिसमें धतकीडीह की टीम विजेता व सीलडीह उपविजेता बना. पुरस्कार वितरण टाटा स्टील अर्बन एरिया इंचार्ज निलांजल विश्वास, सत्यनारायण नंदा, केशव रंजन, दुग्धा के पंसस लक्ष्मी मुर्मू व समाजसेवी बबलू प्रधान ने किया. इसके अलावा खेलकूद के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करने को लेकर उनके बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया. इस मौके पर सुदाम प्रधान, देवाशीष प्रधान, मुकेश समेत आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!