सरायकेला-खरसावां, झारखंड. भाषा व खतियानी आंदोलन के दिवंगत आंदोलनकारी बासुड़दा निवासी देवानंद महतो (रथु महतो) की प्रतिमा स्थापना को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसको लेकर समिति के सदस्यों द्वारा संयोजक पूर्व मुखिया सह जेबीकेएसएस नेता रवींद्र सरदार टाइगर के नेतृत्व में जयकान में जनजागरण अभियान चलाया गया. साथ ही गांव में जगदीश महतो की अध्यक्षता में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की. वहीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्रामीणों को निमंत्रण दिया गया. अभियान में मीडिया प्रभारी वरुण महतो, केंद्रीय महासचिव सुभाष महतो, निरापद महतो, पाराशर महतो, नरेंद्र नाथ महतो, खगेंद्र नाथ महतो, लालचंद महतो आदि ग्रामीण उपस्थित थे.
