
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : दो माह में ही धराशायी हुआ सोलर हाइमास्ट, ऊषा मोड़ पर बड़ा हादसा टला
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बांधडीह पंचायत के भालूबासा गांव में सांसद कालीचरण मुंडा की सांसद निधि से 5 लाख 98 हजार 400 रुपये की लागत से बनने वाले 300 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इस परियोजना से गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज बागची, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कु एवं सूरज महतो, बांधडीह पंचायत की मुखिया सिनी बोयपाई, भालूबासा ग्राम प्रधान लखिन्द्र महतो, भागीरथ महतो, सनातन महतो, करमचंद महतो, नील महतो सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने संयुक्त रूप से योजना का शिलान्यास किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राज बागची ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कांग्रेस की प्राथमिकता रही है. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जैसी योजनाएं ग्रामीणों के लिए आवागमन को आसान बनाने के साथ क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देंगी. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को आगे भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा.
