
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : नीट 2026 पेपर लीक के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, सरायकेला में फूंका केंद्रीय मंत्री का पुतला
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गम्हरिया एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया. यह निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, व्यवस्थाओं की समीक्षा और लापरवाही पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया.
गौरतलब है कि 09 मई 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सीएचसी गम्हरिया के निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आई थीं. उसी के बाद जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की दिशा में सख्त कदम उठाया है.
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने महिला एवं पुरुष वार्ड, प्रतीक्षालय, दवा स्टोर, जांच कक्ष, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, जनरेटर, इनवर्टर, सोलर सिस्टम तथा बीपीएचयू समेत अस्पताल परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान अस्पताल परिसर और स्टोर रूम में अनुपयोगी सामान एवं कचरा हटाने तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही खराब जनरेटर व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया गया.
दवा स्टॉक रूम की जांच के दौरान कई एक्सपायर और जल्द एक्सपायर होने वाली दवाएं मिलने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई. उन्होंने अनुमंडल स्तर पर टीम गठित कर पूरे स्टोर रूम की जांच कराने, दवाओं और अन्य सामग्रियों का स्टॉक मिलान कराने तथा भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही जर्जर एवं अनुपयोगी सामग्रियों की सूची बनाकर नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया संचालित करने और एक्सपायर दवाओं का सुरक्षित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.
उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सभी निशुल्क सेवाओं की सूची तैयार कर प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया. सूची में ब्लड टेस्ट, यूरिन जांच, लैब सेवाएं, दवा वितरण, चिकित्सकीय परामर्श समेत सभी सुविधाओं की जानकारी शामिल करने को कहा गया, ताकि मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं की स्पष्ट जानकारी मिल सके.
निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की. बैठक में उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की समय पर उपस्थिति को लेकर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर समय से उपस्थित रहना अनिवार्य है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता आम लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है. उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के साथ संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार करने का निर्देश दिया.
बैठक के दौरान बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली में गड़बड़ी मिलने पर अनुपस्थित कर्मियों को शोकॉज जारी करने और एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया.
इसके अलावा तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सकों और कर्मियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने तथा डेपुटेशन पर कार्यरत कर्मियों को मूल पदस्थापन स्थल पर वापस भेजने का निर्देश भी दिया गया.
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. मरीजों ने बताया कि उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और किसी प्रकार की शिकायत नहीं है. इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
