गम्हरिया में बुल्डोजर एक्शन से मचा हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध और अफरा-तफरी

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : आदिवासी विधवा महिला को हटाने पर टाटा ग्रोथ शॉप गेट पर झामुमो ने दिया धरना, वार्ता के बाद दोबारा मिली नौकरी

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया में शुक्रवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए बुल्डोजर कार्रवाई की. भालोटिया रोड और सर्विस रोड किनारे गम्हरिया बाजार में दुकानदारों द्वारा निर्धारित सीमा से बाहर किये गये अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया. कार्रवाई शुरू होते ही बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
अभियान के दौरान लाल बिल्डिंग चौक के दोनों ओर सड़क किनारे किये गये अवैध कब्जों को भी हटाया गया. प्रशासन की सख्ती देखते हुए कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया, जबकि कई स्थायी निर्माणों पर बुल्डोजर चलाया गया.

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सड़क और सर्विस रोड पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अभियान के दौरान कुछ समय तक बाजार क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी.

अतिक्रमण हटाओ अभियान में एसडीओ अभिनव प्रकाश, सीओ प्रवीण कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की समेत अंचल कर्मी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे.

पदाधिकारियों से उलझती महिला

भालोटिया रोड में महिला ने किया विरोध
भालोटिया रोड में अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब एक महिला कार्रवाई का विरोध करते हुए अधिकारियों से उलझ गयी. इस दौरान कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने भी कार्रवाई पर आपत्ति जताई.

महिला ने अधिकारियों से तीखी बहस करते हुए कार्रवाई रोकने की मांग की. मौके पर मौजूद पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया. हालांकि विरोध के बावजूद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी. घटना के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी.

विरोध करने पहुंचे लोगों को हटाते सीओ

सर्विस रोड पर विरोध करने वालों को हटाया गया
लाल बिल्डिंग चौक स्थित सर्विस रोड पर चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का एक पूर्व पार्षद समेत कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे गम्हरिया के अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने विरोध कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे.

काफी देर तक समझाने के बाद भी जब लोग नहीं माने तो सीओ ने सख्त रुख अपनाते हुए विरोध कर रहे लोगों को अभियान स्थल से हटवा दिया. इसके बाद प्रशासन ने दोबारा अभियान तेज करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!