
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : गम्हरिया में गहराया पेट्रोल संकट, पंपों पर आउट ऑफ स्टॉक से वाहन चालक परेशान
इसे भी पढ़े : तेतुलडांगा आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़ चोरी का प्रयास, बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत
इसे भी पढ़े : गम्हरिया में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, अवैध पार्किंग करने वाले 14 वाहनों पर कार्रवाई
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों, औषधि भंडारण कक्ष, दवा वितरण व्यवस्था, अभिलेख संधारण, पेयजल, शौचालय एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया.
निरीक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों के अद्यतन संधारण तथा दवाओं के व्यवस्थित रख-रखाव को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए गए. अनुमंडल पदाधिकारी ने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए जाने पर विशेष जोर दिया.
औषधि भंडारण कक्ष के निरीक्षण के दौरान दवाओं के उचित संधारण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही पेयजल, शौचालय की स्वच्छता एवं वार्डों की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया गया.
अनुमंडल पदाधिकारी ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, अभिलेख संधारण एवं सभी मूलभूत व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा गया.
निरीक्षण के दौरान चिन्हित कमियों के संबंध में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करते हुए सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया.
