
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गम्हरिया के निर्मल पथ मार्ग संख्या छह में चार मार्च को शिवानी गोराई का शव फंदे से झूलता मिला था.
इस मामले में मृतका के पिता मनतोष गोराई के बयान पर थाना में पति आशीष गोराई, ससुर सुभाष गोराई और सास सुप्रिया गोराई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति आशीष गोराई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन घटना के करीब 27 दिन बीत जाने के बाद भी मृतका के सास और ससुर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
इसे लेकर गोराई समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी को लेकर मंगलवार को गोराई तेली कुलू समाज कल्याण समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष सह अधिवक्ता मालती गोराई के नेतृत्व में समाज के सदस्य गम्हरिया थाना प्रभारी से मिले.
प्रतिनिधिमंडल ने जल्द से जल्द अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी.
थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने आश्वासन दिया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान चला रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में धीरेंद्रनाथ गोराई, सुबोध गोराई, करमचंद गोराई, विभीषण गोराई, लालपति गोराई सहित समाज के कई सदस्य मौजूद थे.
इस दौरान पिता मनतोष गोराई ने कहा कि सात दिनों में कार्रवाई नहीं होती है तो वे थाना परिसर में आत्मदाह करेंगे.
