
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा पंचायत के झारगोविंदपुर स्थित श्री श्री सार्वजनिक बजरंगबली पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा एवं रामनवमी पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को भक्ति और उत्साह के साथ हुआ.
कार्यक्रम के पहले दिन 151 श्रद्धालुओं ने करीब सात किलोमीटर दूर स्थित गंजिया स्थित नदी से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा निकाली और विधि-विधान के साथ अनुष्ठान स्थल पर कलश स्थापित किया.
यात्रा गंजिया नदी से शुरू होकर गंजिया, उदयपुर मोड़, राजगांव चौक, रायबासा होते हुए पूजा स्थल तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई.
पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि 26 मार्च को रामनवमी पूजा का आयोजन होगा, जबकि 27 मार्च को भव्य रामनवमी जुलूस निकाला जायेगा.
