
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गम्हरिया स्थित बांका पाड़ा में किराये पर रह रहे नरेश महतो के पुत्र कंचन कुमार महतो के अपहरण का प्रयास किया गया.
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को घर के बाहर खेल रहे कंचन को बाइक सवार दो युवकों ने बेहोश कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की. हालांकि कंचन ने नेगटासाय में दोनों युवकों को चकमा देकर खुद को छुड़ा लिया.
कंचन की मां ठाकुरमनी महतो ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कंचन घर के पास खेल रहा था, तभी वह अचानक लापता हो गया.
परिजनों ने आस-पास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. शाम के समय सूचना मिली कि कंचन नेगटासाय स्थित आम बागान के पास है. परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित घर ले आये.
इस संबंध में कंचन ने बताया कि बाइक सवार दो युवक उसे लड्डू देने लगे. मना करने पर युवकों ने उसे रूमाल सूंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया. होश आने पर वह खुद को नदी किनारे झाड़ियों में पाया और वहां से भागकर पास की महिलाओं के पास पहुंचा.
महिलाओं ने उसे नेगटासाय पहुंचाया, जहां से परिजनों को सूचना दी गई. घटना आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. कंचन गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है.
