जल दिवस पर आदित्यपुर इमली चौक और नीमडीह प्रखंड के झरिडीह में डालसा ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तौसीफ मिराज के मार्गदर्शन व निर्देश में आदित्यपुर के इमली चौक समेत कई जगहों पर विश्व जल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम के दौरान पीएलवी रूपाली पति एवं मुकेश मिश्रा ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण और उसके समुचित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि जल हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका दुरुपयोग और बर्बादी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है. कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को पानी बचाने और उसके सही उपयोग के लिए प्रेरित किया गया.

वहीं नीमडीह प्रखंड के टेंगाडीह पंचायत अंतर्गत झरिडीह गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की ओर से विश्व जल दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जल हमारे जीवन का आधार है, इसलिए इसका समुचित उपयोग और संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है.

जल की बर्बादी को रोककर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखा जा सकता है. उन्होंने जल से संबंधित कानूनों, नागरिक अधिकारों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी.

इस दौरान ग्रामीणों को जागरूक करते हुए जल संरक्षण के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच कानूनी पुस्तिकाओं एवं जागरूकता पर्चियों का वितरण किया गया.

इस अवसर पर पीएलवी साधन महतो, विशेश्वर सिंह, रुपेश तंतुवाई, पूर्ण सिंह, सुभद्रा सिंह, धनीरानी सिंह, नियति सिंह तथा वरुण सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!