
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के मुड़कुम स्थित स्कूल मैदान में मार्शल क्लब मुड़कुम की ओर से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम शनिवार को शुरू हुआ.
कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद जोबा माझी ने किया. इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज की परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है. ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को जानने व समझने का अवसर मिलता है.
समारोह को मुखिया पार्वती सरदार, झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश माहली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भुगलू सोरेन, बास्को बेसरा, कालीपद सोरेन, सरोज मुखर्जी आदि ने भी संबोधित किया. इसके पश्चात सांसद, मुखिया समेत अतिथियों ने सामूहिक नृत्य कर संस्कृति की रक्षा का संदेश दिया.
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान संथाली ड्रामा, बुढ़ी गाड़ी नाच, नृत्य प्रतियोगिता समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे.
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. इस मौके पर नायके विदूर टुडू, माझी बाबा जोगेंद्र मार्डी, मधु माझी, संतोष मुर्मू, जय मुर्मू समेत आयोजन समिति के सदस्य व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
