गम्हरिया में बनाये गये नौ केंद्रों पर नौवीं बोर्ड की दो दिवसीय परीक्षा शुरू

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड समेत पूरे राज्य में जैक द्वारा आयोजित नौवीं बोर्ड की दो दिवसीय परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुई.

परीक्षा को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए गम्हरिया प्रखंड में कुल नौ परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इन केंद्रों पर विभिन्न विद्यालयों के कुल 63 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

जानकारी के अनुसार यह परीक्षा छह और सात मार्च को दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली पाली सुबह पौने दस बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित हो रही है.

पहले दिन शुक्रवार को पहली पाली में हिंदी और अंग्रेजी, जबकि दूसरी पाली में गणित और विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गयी. वहीं शनिवार को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा ली जायेगी.

इसके लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोलाबिरा, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गम्हरिया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुगनी, एसएन हाई स्कूल आदित्यपुर, श्रीराम इंग्लिश स्कूल आदित्यपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी आदित्यपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय नेंग्टासाई, जीबी उच्च विद्यालय टेंटोपोसी, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय गम्हरिया को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!