भाजपा समर्थित संजय सरदार बने आदित्यपुर नगर निगम के मेयर, झामुमो समर्थित भुगलू सोरेन को 7795 मतों से दी मात

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो समर्थित प्रत्याशी भुगलू सोरेन को 7795 मतों के अंतर से पराजित किया.
मतगणना के बाद घोषित परिणाम के अनुसार संजय सरदार को कुल 24,615 मत प्राप्त हुए, जबकि भुगलू सोरेन को 16,820 मत मिले.

शुरू से ही बढ़त बनाते इस सीट पर अंततः संजय सरदार ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए जीत सुनिश्चित कर ली. रात करीब साढ़े नौ बजे जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया.

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया. संजय सरदार ने अपनी जीत को जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया.

उन्होंने कहा कि वे आदित्यपुर के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता देंगे.

जीत का सबसे अहम कारण कार्यकर्ताओं की मेहनत है. इसके अलावा पूर्व में किये गये कार्य का लाभ मिला, डिजीटल युग में भी राज्य सरकार द्वारा बैलेट पेपर पर चुनाव कराये जाने की वजह से जनता ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया.

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लोगों में भाजपा के प्रति लगाव होना भी जीत का कारण बना. मतदान के प्रति निगम क्षेत्र के लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करना.

मेयर प्रत्याशियों को मिले मत
बारी सोरेन 3776
बास्को बेसरा 7787
विनोती हांसदा 5430
भुगलू सोरेन 16820
रवींद्र बास्के 3693
रमेश बलमुचु 1572
सकला मार्डी 1773
सावित्री लेयांगी 7905
संजय सरदार 24615

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!