
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें



सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन के पोते तथा घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पुत्र वीर सोरेन का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया.
टीएमएच से पार्थिव शरीर जैसे ही गम्हरिया प्रखंड के डुडरा पंचायत स्थित झिलिंगगोड़ा गांव पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
परिजनों और ग्रामीणों की उपस्थिति में आवश्यक धार्मिक रीति-रिवाजों को पूरा करते हुए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई.
इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व मधु कोड़ा, सांसद जोबा माझी, पूर्व सांसद गीता कोड़ा समेत जनप्रतिनिधि झिलिंगगोड़ा पहुंचे.
इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोता वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन व अन्य परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया.
