कोलाबिरा में बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट, पुलिस ने भीड़ से बचाया

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कोलाबिरा ओपी अंतर्गत एक ईंट भट्टा के पास बुधवार को बच्चा चोर के संदेह में एक महिला के साथ भीड़ द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला भीख मांग रही थी. इसी दौरान कुछ लोगों को उस पर बच्चा चोर होने का शक हुआ और देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गयी.

इस दौरान लोगों ने महिला के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकालकर अपने साथ ले गयी.

पुलिस की तत्परता से संभावित मॉब लिंचिंग की घटना टल गयी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!