डालसा ने घर-घर पहुंचकर विधिक सेवाओं की दी जानकारी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गम्हरिया व आदित्यपुर में घर-घर जाकर विधिक सेवाओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया.

इस दौरान पीएलवी रूपाली पति द्वारा लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. उन्होंने विशेष रूप से वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, श्रम (लेबर) कार्ड सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया.

साथ ही आमजनों को इन योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया. जागरूकता अभियान के दौरान बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसे सामाजिक कुरीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

रूपाली पति ने इन अपराधों के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए उनसे इन कुप्रथाओं के खिलाफ सजग रहने और प्रशासन को सूचना देने की अपील की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!