गम्हरिया निवासी 72 वर्षीय अचिंत प्रमाणिक ने मास्टर्स एथलेटिक्स में दोहरा स्वर्ण जीता

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. स्टेशन रोड गम्हरिया निवासी 72 वर्षीय अचिंत प्रमाणिक ने 45वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच हजार मीटर व आठ सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया.

झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता 13 से 15 फरवरी 2026 तक मध्य प्रदेश के गोपालपुर ग्राउंड कॉलेज मैदान में आयोजित की जा रही है.

अचिंत प्रमाणिक की इस उपलब्धि से गम्हरिया क्षेत्र में खुशी की लहर है. स्थानीय लोगों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और अनुशासन युवाओं के लिए प्रेरणा है.

उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका जज्बा और फिटनेस काबिले तारीफ है. अचिंत प्रमाणिक ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास को दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!