पदभार संभाल गम्हरिया बीइइओ ने की विद्यालयों में चल रहे योजनाओं की समीक्षा

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड में नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने पदभार ग्रहण किया.

पदभार संभालते ही उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं सरकारी योजनाओं की समीक्षा की और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी.

इसके तहत छात्रों की नियमित उपस्थिति, मध्याह्न भोजन योजना के सुचारू संचालन, छात्रवृत्ति वितरण, पोशाक एवं पुस्तक वितरण, आधारभूत संरचना की स्थिति तथा स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की गई.

इसके अलावा प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से किया जाये.

वहीं मध्याहन भोजन से संबंधित स्टॉक पंजी को अपडेट रखने का भी निर्देश दिया. साथ ही विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने और ड्रॉपआउट छात्रों को पुनः स्कूल से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही.

समीक्षा के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने नियमित निरीक्षण करने और विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने की प्रतिबद्धता जतायी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!