रायबासा में आयोजित टुसू मेला में आलोका सिंह सरदार को मिला प्रथम पुरस्कार

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के यशपुर पंचायत अंतर्गत रायबासा में भैरव बाबा पूजा समिति की ओर से खेड़ा उड़ा पर्व सह टुसू मेला का आयोजन किया गया.

इस दौरान भैरव बाबा की पूजा के पश्चात आयोजन समिति की ओर से खरगोश छोड़कर विश्व शांति की कामना की गयी. वहीं समिति द्वारा छोड़े गये खरगोश को पकड़ने वाले व्यक्ति को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया.

वहीं समिति द्वारा आयोजित टुसू मेला में विभिन्न क्षेत्र से दर्जनों टुसू प्रतिमा शामिल हुआ, जिसमें आलोका सिंह सरदार गौरी को प्रथम, रुक्मणि देवी धातकीडीह को द्वितीय, राबोनी कुमारी सीनी महादेवपुर को तृतीय, लखीमणि कुमारी खूंटी चौका को चतुर्थ, पार्वती सोरेन बंतानगर को पांचवां पुरस्कार प्रदान किया गया.

इसके अलावा 17 अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. सफल प्रतिभागियों को अथिति भाजपा नेता श्यामपदो गोराई, शिबू हेंब्रम, बैजनाथ नायक, कृष्ण चंद्र नायक, दिनेश हांसदा, मंगल महतो, कांता कर्मकार, राजू महतो, राजेश महतो ने पुरस्कृत किया.

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सुंदर नायक, सचिव बबलू करुवा, कोषाध्यक्ष अमूल्य नायक, सुनील नायक, गणेश नापित, राजू हांसदा, चरण मांझी आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!