उज्जवलपुर में आयोजित टुसू मेला में हिदीबिली का टुसू प्रतिमा बना विजेता

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के नवागढ़ पंचायत अंतर्गत उज्जवलपुर स्थित मैदान में विराट सांस्कृतिक टुसू मेला का आयोजन किया गया.

रानीबांध टुसू मेला समिति की ओर से अध्यक्ष बेनीमाधव महतो की अध्यक्षता में आयोजित मेला में विभिन्न जगहों से पहुंचे प्रतिभागियों द्वारा टुसू प्रतिमाओं की प्रदर्शनी लगायी गयी, जिसमें हिदीबिली सिदूकोपा प्रथम, सोसामोली (राजनगर) द्वितीय, बारूटांड़ गोविंदपुर (राजनगर) तृतीय स्थान पर रहा.

इस दौरान प्रथम से छठा स्थान तक के टुसू विजेताओं के बीच समिति द्वारा करीब 60 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया.

पुरस्कार वितरण झामुमो नेता गणेश माहली, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक, अमृत महतो, बीरेंद्र प्रधान, जगदीश महतो, मुखिया सुखदेव सरदार आदि ने किया.

अतिथियों ने कहा कि मेला का आयोजन के बहाने सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को सहेजने की दिशा में सराहनीय पहल है. इस मौके पर प्रदीप बारीक, रूपेश सिंहदेव, देवलाल महतो आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!