गम्हरिया के घोड़ा बाबा में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने की खुशहाली की कामना, शामिल हुए सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गुरूवार को कुम्भकार समिति की ओर से गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर में वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया.

मंदिर को लेकर लोगों में जुड़ी आस्था की वजह से रात एक बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालु उमड़ने लगे.

इस दौरान भगवान के समक्ष करीब एक लाख से अधिक मिट्टी का घोड़ा अर्पित कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की गयी.

बोड़ाम थान कुम्भकार समिति के अध्यक्ष पूर्णचंद्र बेज, उपाध्यक्ष संजय दास, सचिव फटिक चंद्र कुंडू, मथुर चंद्र दास, सीताराम बेज, आशीष दास, प्रेम चंद्र दास आदि ने बताया कि घोड़ा बाबा मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है.

इसकी वजह से हर वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. यह पूजा करीब तीन सौ वर्षों से प्रतिवर्ष चली आ रही है.

पूजा के दौरान मेला का भी आयोजन हुआ. अनुष्ठान में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने सामुहिक रूप से भोग ग्रहण किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!