कोलाबिरा ओपी के पीछे स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दिव्यांग की मौत, श्मशान काली मंदिर गम्हरिया के पुरोहित कमल मुखर्जी का निधन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कोलाबिरा ओपी के पीछे स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गुरूवार सुबह एक दिव्यांग की अचानक मौत हो गयी.

मृतक की पहचान फूलचांद दास (48) के रूप में की गयी. मृतक आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा का रहने वाला था, जो शादी के बाद से ही कोलाबिरा स्थित ससुराल में रह रहा था.

जानकारी के अनुसार फूलचांद सुबह मंदिर परिसर पर बैठे थे. इसी दौरान अचानक बेहोश हो गये. जब तक लोग कुछ समझ पाते. तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

गुरूवार को ही सामाजिक रीति-रिवाज से परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर का अंतिम-संस्कार कर दिया.

गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्मशान काली मंदिर के पुरोहित गम्हरिया निवासी कमल मुखर्जी (97) का गुरूवार को निधन हो गया.

वे मंदिर के वर्तमान पुजारी गणेश मुखर्जी के पिता थे. मृतक अपने पीछे तीन पुत्र व पांच पुत्री समेत पूरा परिवार छोड़ गये.

गुरूवार को ही श्मशान काली मंदिर में अंतिम-संस्कार कर दिया गया. उनके निधन की खबर से श्रद्धालुओं में शोक की लहर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!