रायमाड़ा में कल्वर्ट निर्माण कराये बिना ही सड़क बनाये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के रायमाड़ा में आम बगान फुटबॉल मैदान के पास नाला पर कल्वर्ट निर्माण किये बगैर ही सड़क बना दिये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.

इससे आक्रोशित ग्रामीण वार्ड सदस्य हरिशंकर सिंह सरदार के नेतृत्व में कल्वर्ट के पास जुटे. साथ ही विरोध प्रकट करते हुए कल्वर्ट निर्माण करवाने की मांग की गयी.

उन्होंने बताया कि कांड्रा धर्मकांटा से जिरपा लाया मोड़ रायमाड़ा तक करीब 5.33 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य जारी है. गांव के सभी ग्रामीण इसी नाला पर खेती के लिए निर्भर है.

कल्वर्ट निर्माण नहीं होने से पानी का आवागमन बाधित हो रहा है. इससे इस वर्ष कृषि कार्य भी प्रभावित होने की संभावना है.

विरोध करने वालों में ग्राम प्रधान छोटू राम मांझी, सिद्धेश्वर सरदार, फनिल सरदार, महावीर सरदार, समर सिंह, दुर्गा सिंह, निलमोहन सिंह समेत ग्रामीण शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!