जगन्नाथपुर में युवक तथा सातबोहनी में फंदे से झूलता मिला महिला का शव

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर मार्ग संख्या आठ में एक किराये के मकान में रहा रहा 33 वर्षीय फनसरूल नामक युवक ने फांसी लगा लिया. उसे फंदे में झूलता देख रिश्तेदारों ने अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

मृतक मूलरूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद के दिघिरपहाड़ का रहने वाला था, जो जगन्नाथपुर में अकेले रहकर राज मिस्त्री का काम करता था.

जानकारी के अनुसार वह अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था. उसके बाद ही फांसी लगा लिया. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस जांच में जुट गयी है.

वहीं आदित्यपुर थाना अंतर्गत सातबोहनी जमालपुर में शनिवार की शाम कमरे में फंदे से झूलता महिला का शव बरामद किया गया.

मृतका की पहचान सुमी लुगून (30) के रूप में हुई, जो पोटका थाना अंतर्गत शहरजुड़ी की रहने वाली थी. फिलहाल सातबोहनी जमालपुर में एक घर में किराये पर पति के साथ रहती थी.

मृतका के पति नरसिंह सामद ने बताया कि सुबह वह ड्यूटी गया था. शाम को वापस आने पर अंदर से दरवाजा बंद था. काफी देर तक खटखटाने के बावजूद नहीं खोलने पर वेंटीलेटर तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर उसे फंदे के सहारे झूलता देखा गया.

तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. मृतका की करीब छह वर्ष पूर्व शादी हुई थी. उसका कोई संतान नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!