
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा निवासी नारायण मुर्मू की करीब एक एकड़ 83 डिसीमील रैयती जमीन को एक बिल्डर द्वारा धोखे से कब्जा कर लिये जाने से चिंतित है.
अपनी पूर्वजों की रैयती जमीन को कब्जामुक्त कराने को लेकर पीड़ित नारायण मुर्मू ने डीसी, एसपी व सीओ के नाम कार्यालय में ज्ञापन सौंप न्याय दिलाने की गुहार लगायी.
पीड़ित ने बताया कि दो वर्ष पूर्व बिल्डर द्वारा पहले उनसे दोस्ती किया. इसके बाद धीरे-धीरे करके उनकी करीब एक एकड़ 83 डिसीमील जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया. इसका विरोध करने पर करीब 24 लाख रुपये का चेक भी दिया, लेकिन खाते में पैसा ही नहीं था.
पीड़ित ने बताया कि इसी बीच बिल्डर द्वारा उस पर जानलेवा हमला भी करवाया. उस पर भी सफल नहीं होने पर गम्हरिया थाना में मामला दर्ज कराकर फंसाने का प्रयास किया गया.
करीब डेढ़ वर्ष से न्याय के लिए थाना का चक्कर लगा रहे पीड़ित नारायण मुर्मू ने इसकी लिखित शिकायत डीसी, असपी व सीओ से कर न्याय की गुहार लगायी है. पदाधिकारियों से न्याय नहीं मिलने पर मंत्री दीपक बिरूआ से मिलने की बात कही.
उन्होंने कहा कि अगर कहीं से भी न्याय की उम्मीद नहीं रहेगी तो मजबूरन सपरिवार आत्महत्या करने को विवश हो जायेंगे.
