प्रचार-प्रसार के अभाव में स्वास्थ्य मेला में नहीं जुटी भीड़, भड़के जनप्रतिनिधि

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. प्रभारी क्रिस्टोफर बेसरा की अध्यक्षता में आयोजित मेला का उद्घाटन सीओ प्रवीण कुमार ने किया.

इस दौरान मेला में स्वास्थ्य स् संबंधित विभिन्न विभागों के 19 स्टॉल लगाये गये, लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव में मात्र लैब जांच में ही कुछ महिलाओं की भीड़ देखने को मिली.

21 पंचायत व नगर निगम के कुछ वार्ड के बाद भी मेले में अधिकांश स्टॉल खाली देख पूर्व पार्षद सचिन कुमार सिंह भड़क गये. साथ ही कार्यक्रम स्थल पर ही पदाधिकारियों पर खूब बरसे.

उन्होंने कहा कि मेला को लेकर किसी प्रकार की पूर्व तैयारी और प्रचार-प्रसार नहीं किया गया. यहां तक के जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गयी.

इसकी वजह से लोगों की भीड़ नहीं जुटी. उन्होंने कहा कि मेला महज दिखावा है. अगर अस्पताल प्रबंधन जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करते तो उनके माध्यम से लोगों को इसका लाभ मिलता. उन्होंने कहा कि डीसी से मिलकर कार्यक्रम की जांच कराने की मांग करेंगे.

इस संबंध में अस्पताल के पदाधिकारियों ने कहा कि मेला सुबह दस बजे से शुरू की गयी थी. शुरूआती समय में कुछ लोगों की भीड़ देखी गयी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!