खनन विभाग ने पिंड्राबेड़ा मोड़ से ओवरलोडेड बालू लदा दो वाहन किया जब्त

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग द्वारा जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में कांड्रा थाना अंतर्गत पिंड्राबेड़ा मोड़ के पास औचक जांच अभियान चलाया गया.

इस दौरान अवैध रूप से एवं निर्धारित क्षमता से अधिक बालू खनिज का परिवहन करते हुए दो वाहनों को पकड़ा गया. वहीं पूछताछ के क्रम में कोई वैध कागजात उपलब्ध नहीं करा पाने पर दोनों वाहनों को जब्त कर कांड्रा थाना को सौंप दिया गया.

जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि जिले के किसी भी क्षेत्र में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जायेगा.

इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. विभाग द्वारा चलाये गये अभियान से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!