
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत सामरम व उज्जवलपुर के मध्य वन विभाग द्वारा खोदे गये गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर के चालक महतानडीह निवासी फागू हांसदा का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया.
इससे पूर्व दोपहर को शव आने के बाद पूरे गांव में मातम छा गया. वहीं सारी प्रक्रिया पूरी कर गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
विदित हो कि सोमवार की शाम ट्रैक्टर पलटने से चालक व एक अन्य युवक की मौत हो गयी थी, जबकि तीन युवा घायल हो गये. मृतकों में फागू हांसदा का गांव में अंतिम संस्कार किया गया, एक अन्य मृतक रामेश्वर हेंब्रम के शव को परिजन उसका पैतृक गांव हुरलुंग ले गये. वहीं फिलहाल मंगलवार को घायलों का इलाज जारी है.

फागू तीन भाई व एक बहन में मझला था. चार माह पूर्व बड़ा भाई की मृत्यु हो चुकी है. वर्तमान में छोटा भाई व अविवाहित बहन व माता-पिता है. एक वर्ष पूर्व फागू की शादी हुई थी. उसका कोई संतान नहीं है. फागू ही ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था.

हुरलूंग निवासी रामेश्वर हेंब्रम एक माह पहले माहतानडीह स्थित दीदी घर आया था. यहीं रहकर वह इधर-उधर मजदूरी कर रहा था. चार भाइयों में छोटा व अविवाहित था. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन उसे हुरलूंग ले गये, जहां उसका अंतिम-संस्कार किया गया.
