संगठनों ने दी शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि, आजसू पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा : 25 वर्ष बाद भी शहीद का दर्जा नहीं

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड आंदोलनकारी वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती मौके पर विभिन्न संगठनों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय सचिव सुशेन महतो व कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेश्वर महतो के नेतृत्व में छोटा गम्हरिया दुर्गापूजा मैदान स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड निर्माण को 25 वर्ष गुजर जाने के बाद भी निर्मल दा को शहीद का दर्जा नहीं मिलना दुर्भाग्य की बात है.

उन्होंने कहा कि निर्मल दा के शहीद का दर्जा देने व विधानसभा में तस्वीर लगाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जायेगा.

वहीं केंद्रीय सचिव ने झारखंड के वर्तमान स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए वृहत व नवनिर्माण झारखंड बनाने के लिए अभियान चलाने की बात कही.

गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत की महिलाओं ने वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर जल सहिया सविता महतो के नेतृत्व में श्रद्धाजलि दी.

इस मौके पर सोनाली सरदार, सुचित्रा महतो, शंकरी महतो, लखी, रानी, ममता, मीता आदि महिलाएं शामिल थे. वहीं जेएलकेएम ने केंद्रीय पदाधिकारी सुभाष महतो के नेतृत्व में निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!