भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निदेशक विकास सिंह ने गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बीरबांस पंचायत का भ्रमण किया

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. नीति आयोग की टीम में शामिल भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निदेशक विकास सिंह ने गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बीरबांस पंचायत का भ्रमण किया.

इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिवालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ज्ञान केंद्र, भारत नेट सुविधा समेत कई जगह का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान निदेशक विकास सिंह स्कूल के बच्चों से मिलकर उनकी पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली. इसके अलावा स्कूल के शिक्षकों से स्कूल की समस्याओं से अवगत हुए.

इस दौरान स्कूल में उपलब्ध सुविधा देख संतुष्टी जाहिर की. वहीं ग्रामीणों से मिलकर भी ग्रामीण जीवन की जानकारी ली. इससे पूर्व गांव की महिलाओं ने अतिथियों का पारंपारिक तरीके से स्वागत किया गया.

इस मौके पर डीडीसी रीना हांसदा, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, मुखिया संगीता कुमारी, सचिव राधानाथ महतो, प्रतिनियुक्त कर्मी शंकर सतपथी, बीपीएम छोटू मुर्मू, रोजगार सेवक दिव्या कुमारी, 15वीं वित्त आयोग समन्वयक भूपेंद्र महतो, आवास योजना समन्वयक श्याम सुंदर महतो समेत कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!