
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में 34वें वार्षिक खेलोत्सव 2025‑26 का समापन मंगलवार को हुआ. स्कूल स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता का केंद्रीय विषय फिट इंडिया था, जिसमें छात्रों की शारीरिक फिटनेस, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित किया गया.
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेकंड-इन-कॉमांड 157 बटालियन सीआरपीएफ सूर्यकांत सिंह ने किया. इस दौरान मार्च पास्ट के साथ-साथ कई प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
साथ ही सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कारियक्रम भी प्रस्तुत किया गया.
मुख्य अतिथि सूर्यकांत सिंह ने स्कूल की फिटनेस और शिक्षा के एकीकरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल की भावना को जीवन में हमेशा बनाये रखें.
इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनील कुमार झा समेत शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित थे.
