नीमडीह के चातरमा में मोबाइल लोक अदालत लगाकर ग्रामीणों को दी गयी विधिक जानकारी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला द्वारा संचालित मोबाइल लोक अदालत की विशेष वैन शुक्रवार को नीमडीह प्रखंड के चातरमा ग्राम पहुंची. वैन के माध्यम से ‘जस्टिस ऑन व्हील्स’ मोबाइल लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

इस दौरान ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, शिकायत निवारण प्रक्रिया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई. टीम ने स्थल पर ही कई मामलों के निपटारे का प्रयास भी किया.

अधिवक्ता करमू स्वांसी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों को निःशुल्क कानूनी सेवाओं का लाभ मिल सके. वहीं पीएलवी शुभंकर महतो ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि समाज का प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों को जाने, अपने कर्तव्यों को समझे और न्याय की राह पर आत्मविश्वास से कदम बढ़ा सके.

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि न्याय और कानूनी जानकारी का उनके द्वार तक पहुंचना एक सराहनीय कदम है. शिविर में ग्रामीणों को कानूनी पुस्तिकाएँ एवं पर्चियों का वितरण किया गया. इस अवसर पर पीएलवी/अधिकार मित्र स्नेहलता महतो, सुकरंजन कुमार, साधन महतो, अम्बुज गोप , मुखिया दयमंती सिंह उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!