प्रदीप हत्याकांड का छह आरोपी भेजे गये जेल, देख लेने की बात को लेकर कर दी गयी हत्या

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

जमशेदपुर, झारखंड. उलीडीह थाना क्षेत्र के प्रदीप साव हत्याकांड में पुलिस ने हत्या में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. साथ ही घटमा में प्रयुक्त चापड़ व खून से सना जला कपड़ा भी बरामद किया है. वहीं मामले का एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी लोकेशन पुलिस ने ट्रेस कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है.

गिरफ्तार आरोपियों में शंकोसाई रोड नंबर एक श्यामनगर का रूपेश कुमार उर्फ बेला (22), सोनू गोराई (32), शिबू गोराई उर्फ कंचू गोराई (26), शंकोसाई रोड नंबर पांच का ललित सिंह उर्फ लुधु उर्फ बाबू (19), कुंदन सिंह उर्फ कुंदन पोलियो (30) और उलीडीह रोड नंबर पांच बिरसा मैदान का रवि उरांव उर्फ लाला (29) शामिल हैं.

पुलिस के अनुसार प्रदीप और आरोपियों के बीच कोई बड़ा विवाद नहीं था. सिर्फ देख लेने जैसी मामूली बात को लेकर आरोपियों की टोली ने प्रदीप को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. सभी ने मिलकर उसे नदी किनारे बुलाया और योजनाबद्ध तरीके से चापड़ से हमला कर हत्या कर दी. इसके बाद शव को नदी में फेंक दिया गया.

जांच में यह भी सामने आया कि प्रदीप का नीक नाम ‘आतंक’ था और बस्ती में वह इसी नाम से पहचाना जाता था. वह पूर्व में जेल जा चुका था. गिरफ्तार सभी आरोपी भी पहले जेल जा चुके हैं. उलीडीह थाना प्रभारी रविंद्र पांडेय ने बताया कि प्रदीप कुछ दिनों से लापता था.

खोजबीन और जांच के दौरान पूरी घटना हत्या में बदलती नजर आई, जिसके बाद पुलिस को अपने ही बयान पर हत्या का मामला दर्ज करना पड़ा. पुलिस ने बताया कि अभी एक आरोपी आकाश सिंह उर्फ उकूल फरार है, जो शंकोसाई रोड नंबर 5 टावर मैदान के पास का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार प्रयासरत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!