कांड्रा मोड़ का गुरूजी चौक का हुआ नामकरण, प्रतिमा निर्माण को हुआ भूमिपूजन, शामिल हुए सामाजिक व्यवस्था के सदस्य

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. टोल प्लाजा कांड्रा मोड़ में गुरूजी विचार मंच की ओर से गुरुवार को गुरूजी चौक का नामकरण किया गया. इसके साथ ही करीब 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना को लेकर भूमिपूजन समारोह का भी आयोजन हुआ.

मंच के संयोजक राम हांसदा व खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति के सचिव भोमरा माझी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक स्वशासन व्यवस्था के देश परगाना फकीर मोहन टुडू, बोड़ पीड़ परगाना राजेश टुडू, गुरूजी के साला सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा गुरूचरण किस्कू व चारूचांद किस्कू, ग्राम प्रधान धरमू माझी, लुगूबुरू गोडेट सुरेंद्र टुडू, दिलीप किस्कू, बैधनाथ टुडू, कदमा माझी बाबा बिंदे सोरेन, सोखेन हेंब्रम, धरमू गोप आदि शामिल होकर गुरूजी के जीवनी पर प्रकाश डाला.

साथ ही गुरूजी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. इस दौरान शंकर मार्डी द्वारा दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बेदी व चित्र पर पारंपारिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर गुरूजी चौक का नामकरण व भूमिपूजन किया गया.

इस मौके पर गौरीशंकर टुडू, बबलू प्रधान, राजेश गोप, बाबूराम सोरेन, अनिल सोरेन, देवाशीष प्रधान, रवींद्र बास्के, सोनाराम हेंब्रम, बाबूराम मार्डी, शंकर मार्डी, जुरू मार्डी, समीर टुडू, गणेश टुडू समेत मंच के सदस्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!