मोहनपुर में पेड़ की टहनी में फंदे से झूलता मिला युवक का शव

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत मोहनपुर में केंदू पेड़ में फंदे से झूलता शव देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान दुर्योधन मंडल (35) के रूप में की गयी, जो मोहनपुर का ही रहने वाला था.

गुरूवार सुबह जब ग्रामीणों ने फंदे से झूलता शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची गम्हरिया थाना पुलिस शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस जांच में जुट गयी है.

जानकारी के अनुसार मृतक बुधवार की रात घर से निकला था, जो वापस नहीं लौटा. गुरूवार सुबह ग्रामीणों ने उसके शव को पेड़ में रस्सी के सहारे झूलता पाया. वहीं घटनास्थल पहुंचे गम्हरिया के एसआइ रामाशीष शुक्ला के व्यवहार से ग्रामीण भड़क गये. साथ ही आक्रोश प्रकट किया गया. इस बीच अन्य पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप से ग्रामीण शांत हुए.

मृतक शादीशुदा था. घर में उसकी पत्नी, दो छोटे-छोटे बच्चे, मां व दो अविवाहित बहन है. पिता का निधन पहले ही हो चुका है. वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. उसके द्वारा उठाये गये कदम से पूरा परिवार बेसहारा हो गया. घटना के बाद पूरा गांव में मातम छा गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!