
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. टोल प्लाजा कांड्रा मोड़ में गुरूजी विचार मंच की ओर से गुरुवार को गुरूजी चौक का नामकरण किया जायेगा. इसके साथ ही करीब 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना को भूमिपूजन समारोह का भी आयोजन किया जायेगा.
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंच के सदस्यों की बैठक संथाल सरना उमूल परिसर में संयोजक राम हांसदा की अध्यक्षता में हुई. इसमें रूपरेखा पर चर्चा की गयी.
संयोजक राम हांसदा ने बताया कि कार्यक्रम गैर राजनीतिक है, जिसे रूढ़ीवादी परंपरा के तहत आयोजित किया जायेगा. साथ ही सेंदरा बाजा आकर्षक का केंद्र रहेगा.
कार्यक्रम में सामाजिक स्वशासन व्यवस्था के देश परगाना फकीर मोहन टुडू, बोड़ पीड़ परगाना राजेश टुडू, दुगनी पीड़ी परगाना दिवाकर सोरेन, गुरूजी के साला सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा गुरूचरण किस्कू व चारूचांद किस्कू, ग्राम प्रधान कृष्णा बास्के व धरमू माझी, लुगूबुरू गोडेट सुरेंद्र टुडू, माझी बाबा ज्योतिलाल बेसरा समेत विभिन्न दलों के कार्यकर्ता व संगठन के सदस्य शामिल रहेंगे.
बैठक में गौरीशंकर टुडू, बबलू प्रधान, राजेश गोप, बाबूराम सोरेन, अनिल सोरेन, देवाशीष प्रधान, रवींद्र बास्के, सोनाराम हेंब्रम, बाबूराम मार्डी, शंकर मार्डी, जुरू मार्डी, समीर टुडू, गणेश टुडू समेत मंच के सदस्य उपस्थित थे.
