जेवियर स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता में जगुआर हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जेवियर स्कूल गम्हरिया ने अपना 12वां वार्षिक खेलकूद समारोह बड़े उत्साह के साथ विद्यालय परिसर में मनाया, जिसमें खेल भावना, टीम वर्क और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया गया. स्कूल के सबसे प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजनों में से एक इस आयोजन ने छात्रों की एथलेटिक प्रतिभा को उजागर किया और साथ ही दृढ़ता और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित किया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप लिए प्रशासनिक कमांडेंट स्टेशन हेडक्वार्टर सोनारी जमशेदपुर के कर्नल ताकीर मुन्तख़ब और सम्मानित अतिथि के रूप में टाटा स्टील गम्हरिया के सीईओ रंजन कुमार सिंह उपस्थित थे. विद्यालय के सुपीरियर और एक्सआइटीइ कॉलेज के प्राचार्य फादर फ्रांसिस, विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन एवं कोषाध्यक्ष फादर जेराल्ड ने उनका स्वागत किया.

मुख्य अतिथि के द्वारा परेड निरीक्षण के पश्चात खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ की आधिकारिक घोषणा की. इस दौरान स्कूल की पांच टीमें एनसीसी कैडेट, चीता, जैगुआर, पैंथर, लेपर्ड ने स्कूल कमांडर पुन्कित कुमार महतो के नेतृत्व में अद्भुत मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया.

इसके पश्चात विद्यालय परिषद् के अध्यक्ष आयुष कुमार ने सभी छात्रों को इस खेल प्रतियोगिता की शपथ दिलवाई. कार्यक्रम में विभिन्न टीमों और छोटे बच्चों ने रंगारंग ड्रिल प्रस्तुत किया और कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो का मन मोह लिया. वहीं छात्रों के द्वारा हैरतंगेज़ मानव पिरामिड प्रस्तुत कर पूरे मैदान में मौजूद लोगों के बीच देशभक्ति का जोश भर दिया.

इस दौरान चारों टीमों के बीच ट्रैक और फ़ील्ड स्पर्धाएँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इसके बाद मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र वितरित किये तथा विद्यार्थियों को हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “सच्ची जीत भागीदारी और अपना सर्वस्व समर्पित करने में निहित है.”अंत में सभी प्रतिभागियों और विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया.

पूरे प्रतियोगिता के दौरान जगुआर हाउस को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया. वही चीता हाउस की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि तीसरे स्थान पर लेपर्ड हाउस की टीम रही. विद्यालय के बच्चों ने चार विभिन्न हाउस के अंतर्गत मार्च पास्ट किया, जिसमें चीता हाउस को सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट का खिताब दिया गया.

समापन समारोह में मार्च पास्ट ने एकता और साझा गौरव पर ज़ोर दिया. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन ने दिया. समारोह का समापन मशाल बुझाने, विद्यालय ध्वज उतारने, राष्ट्रगान और बीटिंग ऑफ द रिट्रीट के साथ हुआ.

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रशासक ब्रदर अमलराज, उप-प्रधानाचार्य सिस्टर निवेदिता, सिस्टर सविता, खेल प्रशिक्षक विकास कुमार सिंह, तूलिका धारा कोले, सुजीत रजक, सुनीता माझी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!