रापचा में जयराज नगर के नामकरण में शामिल हुई सांसद जोबा माझी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत के मौजा पिंड्राबेड़ा में रविवार को जयराज नगर का नामकरण कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सांसद जोबा माझी शामिल हुई. इस दौरान सांसद ने जयराज नगर के नामकरण बोर्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया.

इसके साथ ही सांसद ने नये ट्रांसफार्मर का भी उद्घाटन किया. इसके पश्चात स्थानीय लोगों ने सांसद के समक्ष बस्ती के अंदर पक्की सड़क, आस-पास के कंपनियों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण एवं अन्य समस्याओं के समाधान की अपील करते हुए ज्ञापन भी सौंपा.

मौके पर सांसद ने कहा कि जयराज नगर का नामकरण केवल कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहे, बल्कि अंचल कार्यालय से समन्वय स्थापित करते हुए मान्यता प्राप्त करने का भी प्रयास होना चाहिए. उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि अलग-अलग पार्ट में बस्ती में पक्की सड़क का निर्माण कराया जायेगा.

इसके अलावा अन्य समस्याओं का भी समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेंगे. इससे पूर्व लोगों ने सांसद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

कार्यक्रम में रापचा के पूर्व मुखिया जवाहरलाल महाली, झामुमो के जिला सचिव वैद्यनाथ टुडू, पश्चिम सिंहभूम झामुमो के जिला सचिव राहुल आदित्य, जयराज नगर विकास समिति के रामजी सिंहदेव, सुग्रीव मुखी, विजय कुमार, आसीत आचार्य, गोपाल सिंह, अजय लाल, रत्नेश दुबे, विशेश्वर महाली, दिनेश महतो, दीपांकर पटनायक, मुनी पांडेय, कार्तिक महतो, संजीव प्रधान, राजेश महाली, जितेंद्र प्रमाणिक समेत अन्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!