
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कांड्रा थाना अंतर्गत पालोबेड़ा में रविवार को गिट्टी लदा एक हाइवा एक घर के ऊपर पलट गया. उक्त घटना में करीब 30 वर्षीय बीरबल मुर्मू व उसकी ढाई वर्षीय बेटी अनुश्री मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गयी.
वहीं बीरबल की पत्नी सेफाली मुर्मू को भी हल्की चोट लगी है. घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है. घटना की सूचना पाकर पहुंची कांड्रा थाना पुलिस घायल को इलाज के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
वहीं मुआवजे को लेकर ग्रामीण अड़े रहे. इस दौरान ग्रामीणों ने 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की. इस दौरान कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू व झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के के प्रयास से करीब दस घंटा बाद 25 लाख रुपये पर सहमति बनी.
इसके अलावा अंतिम-संस्कार के लिए तत्काल एक लाख रुपये प्रदान किया गया. मुआवजे को लेकर हुई वार्ता के बाद शाम करीब चार बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की गयी.
वार्ता में बीडीओ साधुचरण देवगम, मुखिया सुगी मुर्मू, पंसस मोनो टुडू, ग्राम प्रधान राग्धु किस्कू व प्रखंड समन्वक सावन सोय के अलावा एजेंसी की ओर से मैनेजर मंजित सिंह व साइट इंचार्ज रंजन कुमार आदि शामिल थे.
