
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के छोटा गम्हरिया, कालिकापुर व जगन्नाथपुर पंचायत सचिवालय में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इसके तहत सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर आयोजित कर लोगों से विभिन्न प्रकार का आवेदन लिया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना को लेकर महिलाओं की कतार देखने को मिला.
शिविर में पहुंचे सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि यह शिविर पंचायत स्तर पर शासन-प्रशासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभुकों तक पहुँचाने, आवेदन और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने और ग्रामीणों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है.
उन्होंने ग्रामीणों से अपने नजदीकी पंचायत में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अपने आवेदन और शिकायत दर्ज कराने तथा अपने आस-पास के लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की.
